पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014 (16:53 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 2 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। भारत की ओर से इसका जवाब दिया गया।
सेना के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को शाम 6 बजकर 40 मिनट के बाद से सब्जियां और मंडल सबसेक्टर में छोटे और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की और 81 एमएम मोर्टार बमों से गोले दागे।
 
मध्यरात्रि तक रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही जिसमें 2 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। 6 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सेना का कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। भारतीय सेना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें