राहुल ने मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा, पीएम मोदी के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (12:11 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके भारत के कई प्रमुख व्यक्तियों की कथित तौर पर जासूसी किए जाने को ‘राजद्रोह’ करार दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए।
 
उन्होंने यह दावा भी किया कि पेगासस का उपयोग ‘भारतीय राज्य और संस्थाओं’ के खिलाफ किया गया तथा यह जनता की आवाज पर आक्रमण है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस एक हथियार है जिसका उपयोग आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ किया जाता है। हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भारत के संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ इसका उपयोग किया। मेरा फोन टैप किया। यह मेरी निजता का मामला नहीं है। मैं विपक्ष का एक नेता हूं और मैं जनता की आवाज उठाता हूं। यह जनता की आवाज पर आक्रमण है।
 

My phone was tapped. It's not a matter of Rahul Gandhi's privacy. I'm an Oppn leader, I raise the voices of people. This is an attack on voices of the people. Home Minister should resign & there should be a Supreme Court inquiry against Narendra Modi: Rahul Gandhi on 'Pegasus' pic.twitter.com/qDFO36t9W7

— ANI (@ANI) July 23, 2021
उन्होंने दावा किया कि राफेल मामले की जांच रोकने के लिए पेगासस का उपयोग किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस हथियार का उपयोग हमारे देश के खिलाफ किया। इसके लिए सिर्फ एक शब्द है ‘राजद्रोह’।
 
राहुल ने कहा कि गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और नरेंद्र मोदी की भूमिका उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए क्योंकि इसके उपयोग का आदेश प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ही दे सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी