Petrol Diesel Prices: नए साल में कहीं पेट्रोल सस्ता और कहीं हुआ महंगा, जानें ताजा भाव

सोमवार, 1 जनवरी 2024 (10:26 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गिरावट दिख रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड सोमवार सुबह करीब 6 बजे लगभग सपाट रहते हुए 71.65 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है।

बिहार में पेट्रोल की कीमत में 36 और डीजल में 34 पैसे की वृद्धि की गई है। गुजरात में पेट्रोल और डीजल 27 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है, दूसरी ओर पंजाब में पेट्रोल 28 और डीजल 27 पैसे सस्ता हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 34 और डीजल 31 पैसे सस्ता हुआ है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 37 और डीजल में 36 पैसे की गिरावट है। उत्तराखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, और झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट है।
 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी