शाहीन बाग धरनास्थल पर फेंका पेट्रोल बम

रविवार, 22 मार्च 2020 (14:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग धरनास्थल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे सुबह हुई। पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी करीब 5-6 बोतलें मिली हैं।

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में इस धरनास्थल पर शाहीन बाग की महिलाएं 3 महीने से अधिक समय से धरना दे रही हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी