17 दिसंबर के बाद पहली बार पेट्रोल की कीमतें घटी, डीजल भी हुआ सस्ता

रविवार, 12 जनवरी 2020 (23:03 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार वृद्धि के बाद रविवार को गिरावट देखी गई। 17 दिसंबर 2019 के बाद पहला मौका है, जब पेट्रोल (petrol)  की कीमत कम हुई है। इस दौरान इसमें या तो तेजी या टिकाव रहा। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 11 पैसे सस्ता होकर 75.90 रुपए प्रति लीटर रह गया। 
 
दिल्ली में डीजल (diesel) की कीमत भी 6 पैसे घटकर 69.11 रुपए प्रति लीटर पर आ गई। इसके दाम भी 24 नवंबर 2019 के बाद पहली बार घटे हैं। इससे पहले लगातार 3 दिन दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़े थे। 
 
मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल 11-11 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 81.49 रुपए, 78.48 रुपए और 78.87 रुपए प्रति लीटर रह गया। डीजल कोलकाता में छह पैसे, मुंबई में 7 पैसे और चेन्नई में 5 पैसे सस्ता हुआ। 1 लीटर डीजल की कीमत आज कोलकाता में 71.48 रुपए, मुंबई में 72.47 रुपए और चेन्नई में 73.05 रुपए रही। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी