पीएम मोदी ने देश को दी बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री संग्रहालय में क्या है खास?

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (11:38 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में बनाए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा गया है। जानिए क्या है इस संग्रहालय में खास...
 
पीएम संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान के निर्माण तक की कहानी बताएगा। इसमें बताया गया है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों से देश को उबारा और देश की चौतरफा प्रगति सुनिश्चित की।

इस संग्रहालय में कुल 43 दीर्घाएं हैं। नवीनता और प्राचीनता के मिले-जुले रूप का प्रतीक यह संग्रहालय पूर्व तीन मूर्ति भवन के खंड-एक को नव-निर्मित भवन के खण्‍ड-दो से जोड़ता है। दोनों खण्‍ड का कुल क्षेत्रफल 15,600 वर्ग मीटर से अधिक है।
 
प्रधानमंत्री संग्रहालय को पहले नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन और योगदान के साथ उनको दुनियाभर से प्राप्त उपहारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
 
Koo App
हाल ही पीएम मोदी कैबिनेट बैठक के दौरान कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है। हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में बहुमूल्य जानकारी के लिए उनके परिवारों से भी संपर्क किया गया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

सभी देखें

नवीनतम

अगला लेख