PM मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की प्रगति में उनका योगदान अमिट है...

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (11:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में आंबेडकर का योगदान अमिट है।

मोदी ने ट्वीट किया, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत की प्रगति में उन्होंने अमिट योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।
Koo App

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी