योग दिवस पर पीएम मोदी बोले, योग ने दिखाई रोग से निरोग की राह

गुरुवार, 21 जून 2018 (08:44 IST)
देहरादून। शहर के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ गुरुवार सुबह योगासन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है।
 
ALSO READ: देहरादून में 50 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी का योग, 150 से अधिक देशों पर मनाया जा रहा है योग दिवस

अंग्रेजों के जमाने में बने संस्थान की इमारत के सामने मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को 'रोग से निरोग' की राह दिखाई है और दुनिया भर में लोगों के जीवन को समृद्ध बना रहा है। 
 
उन्होंने कहा, वास्तविकता यह है कि सेहत और तंदरूस्ती की खोज में योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वस्थ होना शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक है। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'देहरादून से डबलिन, शंघाई से शिकागो, जकार्ता से जोहानिसबर्ग, हिमालय की ऊंचाई से लेकर रेगिस्तान तक, योग दुनिया भर में लाखों जिन्दगियों को समृद्ध बना रहा है।' 
 

PM @narendramodi leads a massive gathering in Yoga abhyaas at #InternationalYogaDay2018 celebration in Dehradun #IDY2018 #ZindagiRaheKhush #InternationalDayofYoga2018 pic.twitter.com/959TxirLO7

— PIB India (@PIB_India) June 21, 2018
उन्होंने कहा, 'योग समाज में एकरूपता लाता है जो राष्ट्रीय एकता का आधार बन सकता है।' संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव रिकॉर्ड समय में स्वीकार किया गया और ज्यादातर देशों ने इसका समर्थन किया। 
 
मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया के लोग योग को ऐसे रूप में देखते हैं कि वह उनका अपना है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी