एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर पुलिस का शिकंजा, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

सोमवार, 13 जून 2022 (10:38 IST)
Photo - Twitter
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को बेंगलुरु पुलिस ने एक रेव पार्टी से हिरासत में लिया है। उन पर रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। उन्हें छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में कुछ लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे। रिपोर्ट में जिन 6 लोगों द्वारा ड्रग्स कंज्यूम करने की पुष्टि हुई, उनमें से एक सैंपल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का भी है।

सिद्धांत कपूर को रविवार रात बेंगलुरु के एक होटल में चल रही रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई की। यहां रेव पार्टी चलने की बात की जा रही है।

मेडिकल रिपोर्ट में जिन 6 लोगों द्वारा ड्रग्स कंज्यूम करने की पुष्टि हुई, उनमें से एक सैंपल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का था। पुलिस के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग पहले से ड्रग्स का सेवन करके पार्टी में पहुंचे थे, या होटल में इसका सेवन किया। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस सभी 6 आरोपियों को उलसुरु थाने लेकर पहुंची।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी