स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 926 पुलिसकर्मियों को पदक

शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (13:56 IST)
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के 926 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जिनमें से 215 को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 631 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
 
गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को इन पुलिस पदकों की घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक 81 वीरता पदक मिले हैं, जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को 55 और उत्तर प्रदेश पुलिस को 23, दिल्ली पुलिस को 16 और महाराष्ट्र पुलिस को 14 पदक मिले हैं।
 
इसी तरह झारखंड पुलिस को 12, असम को 5, छत्तीसगढ और अरुणाचल को तीन-तीन, तेलंगाना को दो और सीमा सुरक्षा बल को एक वीरता पदक मिला है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी