राहुल गांधी को सजा पर सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में जमकर वार-पलटवार

Webdunia
शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (12:08 IST)
नई दिल्ली। सूरत की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप राजनीति तेज हो गई। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस नेता ने भारतीय लोकतंत्र, उसके सशस्त्र बलों और देश के संस्थानों का ‘अपमान’ किया है, लेकिन इसके लिए गांधी उपनाम वाले हर व्यक्ति को दोष नहीं दिया जा सकता।
 
रीजीजू ने एक ट्वीट कर कहा कि हम गांधी उपनाम वाले सभी लोगों को सिर्फ इसलिए दोष नहीं दे सकते कि राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र, हमारे सशस्त्र बलों और भारत के संस्थानों का अपमान किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस के कुछ नेता इसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
इससे पहले उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की टिप्पणियों से कांग्रेस को ही नुकसान हुआ है और उसके नेता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पार्टी की लुटिया डूब रही है।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख