भारतीय गर्भवती की मौत के बाद पुर्तगाल की हेल्थ मिनिस्टर मार्टा का इस्तीफा

बुधवार, 31 अगस्त 2022 (21:15 IST)
नई दिल्ली। पुर्तगाल घूमने गई भारतीय गर्भवती महिला की मौत के बाद वहां की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, यह महिला महिला डिलीवरी के लिए सांता मारिया अस्पताल पहुंची थी, लेकिन बेड खाली नहीं होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान महिला की कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
 
यह गर्भवती महिला पुर्तगाल घूमने गई थी। इसी दौरान 34 वर्षीय इस महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। सांता मारिया अस्पताल से महिला को दूसरे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे हार्टअटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। सांता मारिया राजधानी लिस्बन में स्थित पुर्तगाल का सबसे बड़ा अस्पताल है। 
 
गर्भवती महिला की जान तो नहीं बच पाई लेकिन डॉक्टरों ने इमरजेंसी सीजेरियन सेक्शन से उसके बच्चे को बचा लिया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। 
 
जानकारी के मुताबिक पुर्तगाल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां मैटरनिटी यूनिट में स्टाफ की कमी के चलते पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी थीं। स्वास्थ्य मंत्री मार्टा को कोरोनावायरस से बेहतर तरीके से निपटने का श्रेय भी दिया जाता है। 
 
पुर्तगाल की न्यूज एजेंसी लूसा के मुताबिक प्रधानमंत्री कोस्टा ने कहा कि महिला की मौत के बाद ही मार्टा का इस्तीफा लिया गया है। दरअसल, टेमिडो ने यह समझ लिया था कि वो अब स्वास्थ्य मंत्री बने रहने के काबिल नहीं हैं। इस बीच, सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिए हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी