प्रणब, अंसारी, सोनिया ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

रविवार, 21 मई 2017 (10:11 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
मुखर्जी, अंसारी और सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई अन्य प्रमुख लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री की 26वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
इस दौरान सोनिया गांधी ने संसद तथा विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की महिला कांग्रेस के हस्ताक्षार अभियान को समर्थन देते हुए उस पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की। महिला कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए आज वीर भूमि से राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें