प्रवासी भारतीयों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, महाकाल लोक ने किया अभिभूत

रविवार, 8 जनवरी 2023 (08:05 IST)
उज्जैन। इंदौर में पूरे विश्व से भाग लेने आए प्रवासी भारतीयों के लिए उज्जैन का महाकाल मंदिर और महाकाल लोक भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में भाग लिया। 
 
आईसीसी कतर के महासचिव कृष्ण कुमार के साथ 12 सदस्यों की टीम ने भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिया। दुबई के नव निर्मित शिव मंदिर के जनरल मैनेजर भी दर्शन हेतु पधारे। डॉ. नगेंद्र सिंह के साथ म्यामांर से 11 प्रवासियों का प्रतिनिधि मंडल भी महाकाल मंदिर पहुंचा।
 
सभी प्रवासी गण दर्शन पूजन पश्चात श्री महाकाल लोक के भ्रमण हेतु पहुंचे व भगवान शिव के वृतान्त के अनेक प्रसंगों के विहंगम दृश्य, साक्षात सजीव मुर्तियों को देखकर अभिभूत हो गए।
 
मंदिर द्वारा अतिथि सत्कार हेतु टीम बनाकर सत्कार शाखा के स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिथि गण ने e-कार्ट में भी श्री महाकाल लोक का भ्रमण किया।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में आज से 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें 70 देशों में 3500 से ज्यादा प्रवासी भारतीय भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंगलवार को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल होंगें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी