इन 55 महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्‍विटर पर किया फॉलो

सोमवार, 27 अगस्त 2018 (12:24 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्‍विटर पर 55 महिलाओं को फॉलो किया। इनमें खेल, पत्रकारिता, बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने जिन्हें फॉलो किया उनमें बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और एथलीट पीटी उषा, पूर्व मिस इंडिया और बाल अधिकार कार्यकर्ता स्वरूप का नाम शामिल हैं। पत्रकारों में रोमाना इसार खान और श्वेता सिंह, पद्मजा जोशी, शीला भट्ट और शालिनी सिंह जैसे नामों को मोदी ने फॉलो किया। 
 
प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा, वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी, फोटो पत्रकार रेणुका पुरी को भी फॉलो किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की कुछ कार्यकर्ताओं और राज्य सरकार में मंत्रियों को भी फॉलो किया। कई महिलाओं ने इस मौके पर मोदी का शुक्रिया अदा किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने रविवार को ट्वीट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। अपने आवास पर रक्षाबंधन भी मनाया था। इस दौरान कई स्कूली बच्चों और महिलाओं ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी थी। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी