सैफी ट्रस्ट ने खरीदी मुंबई में दाऊद की संपत्ति, 3.51 करोड़ में हुई नीलाम

शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (16:39 IST)
मुंबई। शहर के एक ट्रस्ट ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की एक संपत्ति नीलामी में 3.51 करोड़ रुपए की खरीदी है। संपत्ति का 79.43 लाख रुपए आरक्षित दाम रखा गया था और इसके लिए दो पक्षों ने बोलियां लगाईं


सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार में स्थित संपत्ति गुरुवार को हुई नीलामी में 3.51 करोड़ रुपए में खरीदी। ट्रस्ट के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। चार मंजिला इमारत ‘मसुल्ला’ की नीलामी केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने तस्कर एवं विदेश विनिमय ‘मैनीपुलेटर’ (संपत्ति जब्तगी) कानून के तहत कराई।

संपत्ति का 79.43 लाख रुपए आरक्षित दाम रखा गया था और इसके लिए दो पक्षों ने बोलियां लगाईं। एसबीयूटी के अलावा दिल्ली के एक वकील भूपेंद्र भारद्वाज बोली लगाने वाले दूसरे पक्ष थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी