केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली में बवाल, आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 22 मार्च 2024 (12:16 IST)
arvind kejriwal arrested : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

ALSO READ: ED की गिरफ्त में केजरीवाल, आतिशी को क्यों सता रही है सुरक्षा की चिंता?
पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया। आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा। आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
 
पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है। इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं।

ALSO READ: दिल्ली शराब घोटाले में अब तक 16 गिरफ्तार, जानिए कब कौन पहुंचा जेल
पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं। वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं।
 
केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी