अब जाफराबाद बना 'शाहीन बाग', CAA के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (09:00 IST)
नई दिल्ली। शाहीन बाग की तरह ही दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। शनिवार देर रात जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठी हुईं और धरने पर बैठ गईं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन जाफराबाद में प्रवेश और निकास बंद कर दिया है।
 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार जाफराबाद स्टेशन पर ट्रेनों नहीं रुकेंगी। महिलाओं ने रात से ही मुख्य सड़क को बंद कर दिया है और वे धरने पर बैठी हैं। महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
 
ALSO READ: CAA- NRC के खिलाफ भीम आर्मी का भारत बंद, आजाद बोले- BJP को होगा बहुजनों की ताकत का अहसास
 
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपने हाथों में नीली रंग की पट्टी बांध रखी है और जय भीम के नारे लगा रहे हैं। चंद्रशेखर महिलाओं के प्रदर्शन के वीडियो को भी ट्‍वीट किया है।
अगला लेख