Punjab के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पुरोहित ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (15:32 IST)
Punjab Governor Banwarilal Purohit resigns: पंजाब के राज्यपाल (Punjab Governor) और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पुरोहित ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि 'व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।'
 
गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे पुरोहित: पुरोहित ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात चंडीगढ़ महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के कुछ दिनों बाद हुई थी। महापौर चुनाव में तीनों पदों पर भाजपा को जीत मिली है। इन चुनावों में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन को झटका लगा और उसने पीठासीन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी