मोदी की राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई

शुक्रवार, 19 जून 2015 (11:52 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी शुक्रवार को 45 वर्ष के हो गए।
 



मोदी ने ट्वीट किया कि 'कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'

कई साल बाद राहुल अपने जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में होंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें