राहुल ने कहा था कि जिन्होंने हिन्दुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किए हैं, उनके खून के पीछे आप छुपे हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हो, यह बिलकुल गलत है। भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के दलाली शब्द पर कड़ी प्रतिक्रिया की और इसे हिन्दुस्तानी सियासत में एक नई गिरावट बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष की इस टिप्पणी की आलोचना की।