राहुल बोले- जनता मंहगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त

रविवार, 24 जनवरी 2021 (11:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।
 
एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है।
 
गांधी ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं।‘ उन्होंने कहा, ‘लोग मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।‘
 

मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीज़ल-पेट्रोल के दामों में ज़बरदस्त विकास कर दिखाया है!

जनता महँगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त। pic.twitter.com/FsiG8ECajk

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 24, 2021
गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी