पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, फिर पंजाब में शुरू होगी पदयात्रा

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (12:25 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को पूरा हो गया।
 
 
उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे, इसलिए मंगलवार दोपहर बाद पदयात्रा नहीं होगी। इससे पहले, राहुल गांधी ने मंगलवार को सुबह अम्बाला कैंट के शाहपुर से पदयात्रा आरंभ की। यात्रा गत उत्तर प्रदेश से पानीपत के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुई थी। दिसंबर में भी यह यात्रा हरियाणा के मेवात, फ़रीदाबाद और कुछ अन्य इलाकों से गुजरी थी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख