राहुल गांधी ने कहा, वायनाड भूस्खलन त्रासदी पीड़ितों को कांग्रेस बनाकर देगी 100 मकान

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (20:40 IST)
Rahul Gandhi's statement on Wayanad landslide tragedy : राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भूस्खलन के बाद वायनाड दौरे पर हैं। यहां उन्होंने भूस्खलन त्रासदी के पीड़ितों और अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पीड़ितों से मिलने के बाद उनके दु:ख को सुना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। राहुल ने कहा कि यहां लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं, कांग्रेस पार्टी त्रासदी प्रभावित क्षेत्र में 100 से अधिक मकान बनाएगी। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी त्रासदी अब तक किसी राज्य ने नहीं देखी होगी। यह इस राज्य के इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी घटना है।

वायनाड त्रासदी को अलग तरह से देखा जाना चाहिए, यहां विस्थापित हुए परिवारों का पुनर्वास सबसे पहली जरूरत है, इसलिए इस पर अलग तरह से काम करने की जरूरत है। इसलिए कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 मकान बनाकर देगी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख