राहुल गांधी-सोनिया गांधी ने सेवाग्राम में धोईं जूठी प्लेटें, वीडियो हुआ वायरल

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (17:49 IST)
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खाने के बाद खुद अपनी जूठी प्लेंटें धोते दिखाई दे रहे हैं।
 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को सुबह वर्धा पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी थे।


#WATCH
: Sonia Gandhi and Rahul Gandhi wash their plates after lunch in Sevagram (Bapu Kuti) in Wardha. #Maharashtra pic.twitter.com/hzC3AGe7kj
— ANI (@ANI) October 2, 2018
 
राहुल गांधी ने बापू के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आश्रम में बेल का एक पेड़ लगाया और भोजन भी किया। इसके बाद उन्होंने अपने बर्तन खुद धोए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (फोटो और वीडियो सौजन्य : एएनआई)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी