जानलेवा रेल पटरियां, 81 हजार की मौत!

बुधवार, 16 दिसंबर 2015 (16:57 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि साल 2012 से अब तक रेल पटरियों पर 81 हजार से अधिक मौतों की खबर है।
 
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 2012 में रेल पटरियों पर 16,336 मौतें हुई जबकि 2013 में 19,997 मौतें और साल 2014 में 24,393 मौतें हुई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवंबर माह तक रेल पटरियों पर 20,312 मौतों की खबर है।
 
सिन्हा ने स्वीकार किया कि रेल पटरियों पर मौतों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
 
मंत्री ने कहा कि भारत में रेल का व्यापक विस्तार है और ऐसी मौतों के अनेक कारण हैं जिनमें लोगों का पटरियों को पार करना, संरक्षा नियमों का उल्लंघन करना, पुलों का उपयोग नहीं करना, ट्रेनों की छतों पर चढ़ना आदि शामिल है। (भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें