राजीव रंजन बने JDU के अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

शनिवार, 31 जुलाई 2021 (17:54 IST)
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
ललन सिंह ने आरसीपी सिंह की जगह ली है। आरसीपी सिंह ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद जद(यू) अध्यक्ष पद से हटने की पेशकश की थी। बिहार में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद ललन सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाते हैं।(भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी