किसानों के लिए राहुल का गिरफ्तारी देना नौटंकी: राजनाथ

शुक्रवार, 9 जून 2017 (07:36 IST)
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में किसानों के लिए गिरफ्तारी दिया जाना महज नौटंकी है।
 
सिंह ने कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और सांसद केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की समस्याओ को सुलझाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।
 
शिवसेना के साथ संबंधों में बढ़ रहे तनाव के संदर्भ में सिंह ने कहा कि दो गठबंधन दलों के बीच बहुत से मुद्दों को लेकर कुछ विभिन्नताएं होती है लेकिन यह कोई गंभीर मुद्दा नहीं है।
 
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की ओर से अस्थितरता फैलाने का प्रयास किए जाने के बावजूद कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी स्थिति बेहतर है तथा नक्सलवाद नियंत्रण में है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें