वेंकैया, गोयल, बीरेन्द्र, निर्मला, मुख्तार राज्यसभा जाएंगे

रविवार, 29 मई 2016 (19:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए आठ राज्यों से अपने 12 प्रत्याशियों के नामों की रविवार को घोषणा की, जिनमें पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। 
         
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा यहां जारी प्रत्याशियों की सूची में मोदी सरकार में केन्द्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री एम वेंकैया नायडू और ग्रामीण विकास चौधरी बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय विद्युत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल, केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारमण और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
       
पार्टी ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर तथा पुरुषोत्तम रूपाला को भी उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में विधान परिषद के उम्मीदवारों की भी घोषणा की। 
 
भाजपा उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है-
राजस्थान : एम़  वेंकैया नायडु, ओमप्रकाश माथुर, हर्षवर्द्धन सिंह
हरियाणा : चौधरी बीरेन्द्र सिंह
महाराष्ट्र : पीयूष गोयल
कर्नाटक : निर्मला सीतारमण
गुजरात : पुरुषोत्तम रूपाला
मध्यप्रदेश : अनिल माधव दवे
छत्तीसगढ़ : रामविचार नेताम
बिहार : गोपाल नारायण सिंह
 
विधान परिषद उम्मीदवार-
कर्नाटक : बी सोमन्ना
महाराष्ट्र : सुरजीत ठाकुर
बिहार : अर्जुन सहनी
(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें