राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह समेत 4 हस्तियां राज्यसभा जाएंगी

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (12:29 IST)
नई दिल्ली। संघ विचारक राकेश सिन्हा, नृत्यांगना सोनल मानसिंह, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और दलित नेता रामशकल को राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। 
 
राकेश सिन्हा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर होने के साथ ही संघ की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। सिन्हा विभिन्न टीवी चैनलों पर संघ, भाजपा और केन्द्र सरकार के पक्ष में विचार रखते हैं। वे बिहार के के बेगूसराय के रहने वाले हैं।
 
दूसरी सोनल मानसिंह भरतनाट्‍यम की नृत्यांगना हैं। रघुनाथ महापात्रा मूर्तिकार हैं। रामशकल यूपी के ‍दलित और किसान नेता हैं। वे पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख