मशहूर उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (12:42 IST)
Ratan Tata admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
अस्पताल के मुताबिक डॉ. गोलावाला के नेतृत्व में रतन टाटा का इलाज किया जा रहा है। अपनी तबीयत को लेकर रतन टाटा ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी