उन्होंने कहा कि मात्रा के हिसाब से कुल 21.8 अरब नोट जारी हैं। इनमें से 20.1 अरब नोट 10, 20, 50 और 100 रुपए के हैं। वहीं 500 और 2,000 के कुल 1.7 अरब नए नोट जारी किए गए हैं।
इस तरह 7 दिसंबर के बाद जमा किए गए पुराने नोटों का आंकड़ा करीब एक लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं जारी किए गए नए नोटों का आंकड़ा काफी कम रहा है। रिजर्व बैंक ने 7 दिसंबर को कहा था कि नोटबंदी के बाद 4.27 लाख करोड़ रुपए नए नोटों में जारी किए गए हैं। वहीं उस दिन 11.55 लाख करोड़ रुपए के पुराने नोट जमा किए गए थे।