भारत में रूस के राजदूत कदाकिन का निधन

गुरुवार, 26 जनवरी 2017 (13:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह 8:56 बजे हॉर्ट फेल हो जाने से उनका निधन हो गया।
 
भारत रूस मैत्री के प्रबल पैरोकार कदाकिन रूसी राजनयिक सेवा में 1972 में आए और सेवा के 21 साल नई दिल्ली में रूसी राजदूतावास में विभिन्न पदों पर रहे। उनकी ताजा नियुक्ति 2009 में हुई थी। इससे पहले वह 1999 से 2004 के बीच भी भारत में रूस के राजदूत रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह कदाकिन की मौत से काफी दुखी हैं। मोदी ने ट्वीट किया, 'राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन के निधन से काफी दुखी हूं। वह सराहनीय व्यक्तित्व वाले राजनयिक थे। भारत के अच्छे दोस्त और धाराप्रवाह हिंदी बोलने वाले वक्ता, जिन्होंने भारत और रूस के बीच आपसी रिश्ते को मजबूत करने में काफी योगदान दिया।'
 
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कदाकिन के निधन से भारत ने अपना एक मूल्यवान दोस्त खो दिया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें