जेल में कैसे कटी सलमान की रात...

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (10:26 IST)
जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जोधपुर की सेंट्रल जेल में रात बिताई।
 
 
जोधपुर जेल में सलमान खान कैदी नंबर-106 हैं और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है। यहां उनकी सुरक्षा का पूरा खयाल रखा जा रहा है। फिल्म अभिनेता ने अलग से कोई मांग नहीं की है। गुरुवार रात जेल में उन्हें दाल-रोटी दी गई, जिसे उन्होंने नहीं खाया। आज सुबह भी उन्होंने नाश्ता नहीं किया। 
 
जेल में सलमान का मेडिकल चेकअप भी हुआ। शुरू में उनका ब्लडप्रेशर कुछ बढ़ा हुआ था हालांकि बाद में यह सामान्य हो गया। सलमान ने रात फर्श पर गुजारी। उन्हें 4 कंबल दिए गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए 5 साल कैद और 10  हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी