भाजपा नेता का कटाक्ष, मंदबुद्धि हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Webdunia
शनिवार, 23 जून 2018 (13:29 IST)
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदबुद्धि कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। 
 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेता सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से बोलते हैं और जिस तरह का व्यवहार करते है उससे मुझे आश्चर्य होता है। 
 
उन्होंने कहा कि सीखने की भी एक उम्र होती है। यदि कोई इंसान 40 साल की उम्र के बाद सीखता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता। ऐसे इंसान को मंदबुद्धि ही कहा जा सकता है।
 
ऐसा माना जा रहा है कि सरोज पांडेय के इस बयान पर विवाद होना तय है, लेकिन कांग्रेस की ओर अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख