No Confidence Motion: लोकसभा में मणिपुर हिंसा पर क्या बोले अमित शाह Live Updates

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2023 (18:00 IST)
No Confidence Motion : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में गृह मंत्री अमित शाह कहा--मणिपुर में हिंसा का तांडव हुआ। इससे इनकार नहीं।
-यह परिस्थितिजन्य है, यह घटनाएं शर्मनाक हैं। उस पर राजनीति इससे भी ज्यादा शर्मनाक।
-मणिपुर हिंसा से हम दुखी।
-सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार। 
-गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा था कि मैं चर्चा के लिए तैयार हूं। विपक्ष ने फैलाई भ्रांति।
-आप मुझे शोर शराबा कर चुप नहीं कर सकते हो, 120 करोड़ की जनता ने मुझे यहां भेजा है।
-6 साल से मणिपुर में भाजपा की सरकार। तब से अब तक 1 भी दिन कर्फ्यू नहीं लगा, 1 भी दिन बंद नहीं हुआ।
-2021 में म्यांमार में सत्ता परिवर्तन हुआ। वहां लोकतंत्र के लिए आंदोलन चालू हुआ। मणिपुर और मिजोरम में कुकी आदिवासियों का यहां आना शुरू हुए। घुसपैठ को देखते हुए हमने फैंसिंग शुरू की।
-वे मणिपुर में बस गए। 2022 में बॉर्डर बनाने का फैसला किया। 10 किमी ट्रायल फैंसिंग बनाई।
-भारत और म्यांमार में 1968 से समझौता है। 40 किमी तक आने जाने का समझौता।
-जनवरी से शरणार्थियों को पहचानपत्र देना शुरू किया। 
-मणिपुर हाईकोर्ट के फैसले ने आग में घी का काम किया।
-कुकियों की जनसंख्या बढ़ने से मैतेई में असुरक्षा की भावना।
-कुकी गांव की अफवाह से मणिपुर में असंतोष बढ़ा।
-मनमोहन सरकार में 1700 लोगों को एनकाउंटर हुआ।
-ये परिस्थितिजन्य नसलीय हिंसा, इस पर राजनीति ठीक नहीं।
-जब राज्य सरकार मदद ना करे तब धारा 356 लगती है। सीएम तब बदला जाता है जब सहयोग ना करे।
-अब तक 152 लोग मारे गए। 14,898 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
-हमने राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर जाने को कहा। बिना सहयोग के राहुल का जाना राजनीतिक था।
-जनता ऐसे लोगों को जानती और पहचानती है।
-वीडियो 4 मई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वीडियो एक दिन पहले क्यों आया? किसी के पास वीडियो था तो पुलिस को देना चाहिए था। ये समाज के नाम पर धब्बा है।
-मैं 3 दिन और गृह राज्यमंत्री 23 दिन वहां रहे। 36 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
-मणिपुर में शांति के लिए कई काम किए।
-अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा जनता का विश्वास मोदी सरकार पर।
-यह जनता की इच्छाओं का प्रतिबिंब नहीं है
-विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भ्रांति खड़ा करने के लिए लाया गया है  
-अब तक 27 अविश्वास प्रस्ताव सदन में पेश हुए हैं
-मोदी ने नारा दिया, भ्रष्‍टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण क्विट इंडिया।
-कांग्रेस का मूल सिद्धांत सरकार में बने रहना।
-30 साल बाद पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
-हम सिद्धांतों की राजनीति करते हैं।
-पीएम मोदी ने अब तक बिना छुट्‍टी लिए काम किया है।
-11.72 करोड़ परिवारों को शौचालय दिया।
-9.6 करोड़ घरों में गैस सिलेंडर भेजा।
-दलित, पिछड़ों के घरों में पानी पहुंचाया। 12.65 करोड़ घरों में नलों से पानी पहुंचाया।
-गरीब को कर्ज ही ना लेना पड़े इसकी व्यवस्था की।
-किसान निधि योजना रेवड़ी नहीं। हम कर्ज माफी में विश्वास नहीं करते।
-आयुष्‍मान भारत योजना के तहत 5 लाख का इलाज का खर्च दिया।
-300 से ज्यादा योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के अकाउंट में पहुंच रहा है।
-हमने 49.65 करोड़ बैंक अकाउंट खोले।
-कांग्रेस ने कहा सब कुछ, किया कुछ नहीं। हमने सब कुछ किया।
-भारत में कोरोना के खिलाफ सब मिलकर लड़े।
-राहुल और अखिलेश ने कहा कि वैक्सीन मत लेना। मोदी सरकार ने 130 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन दिया।
-80 करोड़ लोगों को हर माह 5 किलो अनाज दिया।
-25 लाख करोड़ रुपया गरीबों के खाते में भेजा।
-कोरोना काल से शुरू हुई मदद आज भी जारी है।
-अमित शाह का नाम लिए बिना राहुल गांधी पर हमला, 13 बार उस सदस्य को लांच किया गया। 13 बार फेल।
-कलावती के घर जाकर खाना उस सदस्य ने खाया। उसको घर, बिजली, गैस देने का काम हमने किया।
-पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर पहुंचाया। 2027 में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा।
-आने वाले 5 सालों में भारत प्रमुख शक्ति बनेगा।
-नरेंद्र मोदी जी ने संपूर्ण विश्‍व में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया।
-14 देशों का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को मिला।
-भारत आज ग्लोबल नैरेटिव सेट कर रहा है।
-UPA राज में आए दिन आतंकी घुसपैठ करते हैं।
-पाकिस्तान के घर में आतंकियों को घुसकर मारा।
-भारत का रक्षा उत्पादन कई देशों के लिए आकर्षण।
-यूपी, तमिलनाडु में 2 डिफेंस कॉरिडोर बनाए गए।
-वन रैंक वन पेंशन का काम मोदी सरकार ने किया।
-भारत का रक्षा उत्पादन कई देशों के लिए आकर्षण।
-किसानों के कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।
-किसानों के बजट में 6 गुना वृद्धि की।
-MSP पर धान सबसे ज्यादा मोदी सरकार ने खरीदा।
-धान की खरीदी में 88 फीसदी की वृद्धि।
-पीएफआई कई सालों से देश तोड़ने का काम कर रही थी, हमने एक ही दिन में PFI को बैन किया।
-आतंरिक सुरक्षा के लिए पीएफआई को बैन किया।
-बहुत जल्द मुंबई हमले के आरोपी तहव्वूर राणा को भारत लाया जाएगा।
-मोदी राज में नॉरकोटिक्स पर जीरो टॉलरेंस नीति।
-UAPA के तहत 54 लोगों को आतंकी घोषित किया गया।
-भारतीय दूतावास पर हमले की जांच NIA कर रही है।
-हमारी सरकार में 182 प्रतिशत ज्यादा ड्रग्स जब्त किया गया।
-कश्मीर में 40 हजार लोग मारे गए थे।
-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने का अभियान चलाया।
-कश्मीर से 370 हटाना युगांतकारी निर्णय।
-धारा 370 नेहरू सरकार की भूल थी।
-ना हुर्रियत से चर्चा करेंगे ना पाकिस्तान से करेंगे।
-कश्मीर में दलित, आदिवासियों को आरक्षण किया।
-उग्रवाद, नक्सलवाद सिमट रहा है।
-वामपंथी उग्रवाद पर नकेल कसी। छत्तीसढ़ के 3 जिलों में नक्सलवाद।
-पूर्वोत्तर में हिंसा की घटनाएं कम हुई।
-पीएम मोदी ने दिल से दूरी कम करने का काम किया।
-यूपीए राज में नॉर्थ ईस्ट कुछ नहीं होता था।
-मोदी 9 साल में 50 बार नॉर्थ ईस्ट गए।
-यूपीए का अंदर अंदर झगड़ा लगाने का काम था।
-नार्थ ईस्ट में शांति लाने में कड़ी मेहनत की।
-सरकार ने उग्रवादी संगठनों के साथ समझौता किया। 8 हजार उग्रवादियों ने सरेंडर किया।
-आपके समय में तो 8 राज्य हिंसा से ग्रस्त थे।
-आने वाले वक्त में पूर्वोत्तर को बाढ़ मुक्त बनाएंगे।

-लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है।
-इस राष्ट्र की जिम्मेदारी न केवल हिंदुओं के प्रति है, बल्कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति है।
-प्रधानमंत्री केवल एक रंग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
-आप (केंद्र) पिछले 10 वर्षों में कितने कश्मीरी पंडितों को वापस लाए हैं? यह मत कहो कि हम भारत का हिस्सा नहीं हैं। हम इस राष्ट्र का हिस्सा हैं।
-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह कहना कि इस सरकार ने कश्मीरी पंडित हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया तो यह गलत है।
-भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा, राहुल को बंगाल की चिंता नहीं।
-बिहार में अराजक माहौल बना हुआ है। वहां लोकतंत्र खत्म।
-राहुल को बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की चिंता नहीं।



-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, पहली बार संसद में भारत मां की हत्या की बात की। कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही।
-मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है।
-संसद में आक्रामक अंदाज ठीक नहीं है। भारत मां की हत्या की बात करने पर कांग्रेस ने मेज थपथपाई।  
-कांग्रेस के एक नेता ने कश्मीर में रेफरेंडम की बात की। राहुल गांधी में हिम्मत है तो उसका खंडन करके दिखाए।
-क्या हिंदुस्तान केवल उत्तर भारत है? 
-स्मृति ईरानी ने गिरिजा टिक्कू की बात की। कहा- 5 लोग गिरिजा टिक्कू को बस से खिंचकर ले जाते हैं। उसका बलात्कार करते हैं। आप नहीं चाहते कि कश्मीरी पंडितों की बात की जाए। उन्होंने सरला भट्ट की बात की।
-कश्मीर की सच्चाई को कांग्रेस ने एजेंडा कहा।
-कश्मीर में धारा 370 स्थापित करना चाहते हैं पीएम मोदी। देश में 370 कभी नहीं लौटेगा।
-भाषण खत्म करने के बाद राजस्थान के लिए निकले राहुल गांधी।
-ये सदन में मेरे सामने से भाग गए।
-राजस्थान के भीलवाड़ा में बच्ची को बलात्कार के बाद भट्टी में जला दिया गया।
-भीलवाड़ा की घटना पर चुप क्यों है विपक्ष?
-कांग्रेस सिखों की हत्यारी है।
-मणिपुर पर चर्चा से ये भाग रहे हैं, हम नहीं भागे।
-शौचालय की बात पर ये हंसते हैं।
-महिलाओं से बलात्कार की बाद पर ये हंसते हैं।
-आपातकाल के दौरान महिलाओं पर अत्याचार हुए।
-महिला के आर्थिक सामाजिक उत्थान से इनका कोई लेना-देना नहीं।
-स्मृति ईरानी ने संसद में गिनाएं मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए काम।
-गरीब महिलाएं लखपति दीदी बन गईं। यह हमारा अभिमान है।
-पहली बार महिलाएं अकेली हज पर गईं और सुरक्षित लौटी।
-महिला सुरक्षा के लिए जो काम ये नहीं कर पाए, आज पीएम मोदी कर रहे हैं।
-इनके नेताओं महिलाओं से नहीं, चीन से सरोकार है।
-सदन में राहुल के आचरण पर सुषमा ने उठाए सवाल।
-राहुल महिलाओं के बारे में क्या सोंचते हैं, आज संसद में दिखा।
-राहुल फ्लाइंग किस देकर गए। संसद में महिलाओं का अपमान किया।
-अफजल गुरु को कांग्रेस ने नेता बनाया।
-राहुल ने मुस्लिम लीग पर विश्वास जताया।
-अडाणी इतना खराब है तो जीजाजी के साथ क्या कर रहे हैं।
-संप्रग सरकार ने अडाणी को पोर्ट का काम क्यों दिया।
-अडाणी को राजस्थान सरकार ने जमीन क्यों दी।
-स्मृति ने कांग्रेस पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप।
 
-केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी की मांग की।
-राहुल गांधी के भाषण पर संसद में हंगामा।
-अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ... उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच कहा। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।
-रूमी ने कहा था, जो शब्द दिल से आते हैं, दिल में जाते हैं। मैं दिल से बोलने जा रहा हूं।
-भाजपा के मित्रों को घबराने की जरूरत नहीं। आज भाजपा पर ज्यादा आक्रमण नहीं।
-भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक गया। मैं सोच रहा था हिंदूस्तान को देखना चाहता हूं, गहराई से जानना चाहता हूं। पर मुझे मकसद पता नहीं था।
-जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार हूं, मोदी जी की जेलों में जाने को तैयार हूं। वह क्या है। 
-जिस चीज ने मेरे दिल को मजबूती से पकड़ा, उसे समझना चाहता था।
-भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक गया। मैं सोच रहा था हिंदूस्तान को देखना चाहता हूं, गहराई से जानना चाहता हूं। पर मुझे मकसद पता नहीं था।
-जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार हूं, मोदी जी की जेलों में जाने को तैयार हूं। वह क्या है। 
-जिस चीज ने मेरे दिल को मजबूती से पकड़ा, उसे समझना चाहता था।
-मेरे दिल में अहंकार था, भारत एक सेकंड में अहंकार को मिटा देता है। पहले 2-3 दिन बाद ही मेरे घूटनों में दर्द था। भेड़िया जो निकला था, वो चीटी बन गया। अब मेरे दिल में डर था कि क्या मैं कम पैदल चल पाउंगा। 
-जब मैं डरता था तो कोई ना कोई मेरी मदद करता था।
-मेरे पास एक किसान आया, उसने हाथ में रूई पकड़ी हुई थी। उसने मुझे रूई का बंडल देकर कहा। मेरे खेत का यही बचा है। मैंने उससे पूछा, बीमा का पैसा मिला। उसने कहा बीमा का पैसा नहीं मिला, हिंदुस्तान के बड़े उद्योगपति ने मुझसे यह छिन लिया। जो दर्द उस किसान के दिल में था, मेरे दिल में आया। जो शर्म उसकी आंखों में थी, मेरी आंखों में आई। उसकी भूख मुझे समझ में आई। उसके बाद यात्रा बदल गई। मुझे भीड़ की नहीं उस व्यक्ति की आवाज सुनाई देती थी जो मेरी बात सुन रहा था।
-कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था, पीएम मोदी नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है।
-मणिपुर नहीं बचा, उसे आपने 2 भागों में तोड़ दिया।
-मणिपुर में रिलिफ कैंप में मैं महिलाओं से मिला। बच्चों से मिला। जो हमारे प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं किया।
-एक महिला ने कहा कि मेरी आंखों के सामने मेरे बेटे को गोली मारी। मैं पूरी रात उसके सामने रही। उसी रात उसने घर छोड़ दिया। एक फोटो दिखाकर कहती है, मेरे पास इसके सिवा अब कुछ नहीं हैं।
-एक अन्य महिला से जब पूछा कि क्या हुआ तो वह कांपते हुए बेहोश हो गई।
-इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की, हिंदुस्तान का मर्डर किया।
-मणिपुर के लोगों को मारकर आपने देश की हत्या की। आप देशभक्त नहीं देशद्रोही हो। इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जाते हैं। मणिपुर में आपने भारत माता की हत्या की।
-आप भारत माता के रखवाले नहीं हत्यारे हो। आपने मेरी मां की हत्या मणिपुर में की।
-हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है। आप उसका उपयोग नहीं कर रहे हो।
-हिंदुस्तान के लोग लोगों की आवाज नहीं सूनते हैं। सिर्फ 2 लोगों की आवाज सुनते हैं। शाह और अडाणी की। रावण भी 2 लोगों की सुनता था। मेघनाथ और कुभकर्ण को सुनता था। रावण के अहंकार ने रावण को मारा था।

-राहुल गांधी के भाषण से पहले लगे भारत छोड़ों के नारे।
-हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 12 बजे संसद में बोलेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी।
-शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में बोलेंगे अमित शाह। स्मृति ईरानी के भाषण पर सबकी नजर।
-कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा-गृह मंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्री से मेरा सवाल है- 1. उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमिटी गठित की थी तो उस कमिटी ने अब तक क्या काम किया?
2. अमित शाह ने एक और पीस कमिटी बनाई थी उन्होंने कितनी बेठक की?
3. मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है और असम राइफल्स अमित शाह(गृह मंत्रालय) के अधीन है तो यह कैसा काम डबल इंजन सरकार कर रही है?
<

#WATCH | Congress MP Gaurav Gogoi on No Confidence Motion says, "I've come to know that Union Home Amit Shah will speak in the Parliament today & my question to him is- When he went to Manipur a committee of retired chief justice of HC was set up, what work has the committee done… pic.twitter.com/KL0GvF7FWK

— ANI (@ANI) August 9, 2023 >-भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- इन 75 सालों में कांग्रेस और उनके समर्थन वाली पार्टियों ने देश को तीन चीजें दीं जो देश को दीमक की तरह खा रही हैं। एक है वंशवाद...दूसरा है भ्रष्टाचार... तीसरा है तुष्टीकरण... अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति हो रही है और वे देश में नीतियों को लागू नहीं होने दे रहे।
<

#WATCH | BJP MP Nishikant Dubey says, "...In these 75 years Congress, and parties supported by it, gave three things to the country that is eating up the country like termites. Dynasty...It is time to create an atmosphere against them because democracy is for the common people.… https://t.co/CYOtnBoq3K pic.twitter.com/bp5soWEM1V

— ANI (@ANI) August 9, 2023 >-कांग्रेस सांसद केसी वेणूगोपाल ने कहा- भाजपा और भारत छोड़ों आंदोलन का क्या संबंध है? उनके लोगों ने स्वतंत्रता के संघर्ष में भाग नहीं लिया था। भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के विरोध में थी। क्विट इंडिया डे पर उनके बोलने का क्या मतलब है? हम संसद में पीएम मोदी की उपस्थिति में बहस की मांग कर रहे हैं। वे संसद नहीं आ रहे हैं, मणिपुर पर नहीं बोल रहे हैं।
-भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों द्वारा 'भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो' और 'तुष्टीकरण भारत छोड़ो' के नारे लगाए गए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख