सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल से शिवराज नाराज, कहा- कांग्रेस का DNA पाकिस्तानी परस्ती का

मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (13:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहे हैं, सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी..ये देशभक्ति नहीं है।
 
शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे हैं और दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..इससे वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं तो राहुल गांधी जी से जवाब मांगता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। आप भी सेना के कमजोर होने की बात कर रहे हैं। हमारी सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस न करे।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे ‍दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान से सहमत नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी