सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 15 जून 2025 (23:38 IST)
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि गांधी (78) को रात करीब नौ बजे 'गैस्ट्रोएंटरोलॉजी' विभाग में भर्ती कराया गया।
ALSO READ: Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान
उन्होंने बताया कि सोनिया की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकीं सोनिया गांधी की नौ जून को सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल जांच हुई थी। जांच से दो दिन पहले उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में कुछ परीक्षण करवाए थे।  (भाषा) Edited by: Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी