कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (21:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
खबरों के अनुसार सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है।
 
सोनिया गांधी ने आज ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक की थी। इससे पूर्व 2 फरवरी 2020 को सोनिया गांधी पेट में दर्द की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्‍पताल में ही भर्ती हुई थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी