31 अगस्त को जारी होगा INDIA गठबंधन का लोगो, मुंबई में होने वाली बैठक में सोनिया गांधी भी होंगी शामिल

मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (00:52 IST)
India Alliance Opposition : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) की इस सप्ताह मुंबई में होने जा रही बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में 'भाजपा चले जाओ' का नारा दिया जाएगा। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि इस बैठक में विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ का ‘लोगो’ भी जारी किया जाएगा।
 
पटोले ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार हैं और दावा किया कि कुछ दल जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक हैं, वे भी विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
ALSO READ: Science Vs Faith : 'आइंस्टीन ने भी शक्ति को कहा था भगवान', सोमनाथ के समर्थन में आए ISRO के पूर्व प्रमुख माधवन नायर
भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में 26 दल शामिल हैं। पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी।
 
पटोले ने यहां प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि मुंबई में आयोजित होने वाली बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग शामिल होंगे।
 
पटोले ने कहा कि सोनिया गांधी मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होंगी।’’
 
उन्होंने कहा कि उस दौरान गठबंधन का आधिकारिक ‘लोगो’ जारी किया जाएगा और विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडा पर भी चर्चा करेंगे।
ALSO READ: चारा घोटाला मामला : सीबीआई अदालत ने 89 को दोषी ठहराया, 35 को बरी किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में मुंबई से अंग्रेजों को 'चले जाओ' (भारत छोड़ो) का नारा दिया था। इसी तरह मुंबई में ‘इंडिया’ की बैठक में मोदी सरकार के लिए नारा 'चले जाओ'...'भाजपा चले जाओ' दिया जाएगा। विपक्षी गठबंधन के लोगो का अनावरण 31 अगस्त को किया जाएगा।’’
 
टोले ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई सक्षम उम्मीदवार हैं, लेकिन भाजपा के पास शीर्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है।
ALSO READ: UP News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान, 'हिन्दू धर्म केवल धोखा है', ब्राह्मणों को लेकर भी बोले
कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुछ राकांपा नेताओं ने राज्य के विकास के लिए नहीं बल्कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई के डर से भाजपा से हाथ मिलाया है।
 
गठबंधन की दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जिसमें इसे ‘इंडिया’ नाम दिया गया था। इसका गठन 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए किया गया है। (एजेंसियां) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी