6 अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी सोनिया गांधी, प्रियंका को लेकर सस्पेंस

रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (21:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आगामी 6 अक्टूबर को कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। हालांकि प्रियंका गांधी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि वे यात्रा में शामिल होंगी या नहीं।

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत 7  सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी।

इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का  समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।  भाषा- Edited by Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी