लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों का आह्वान किया कि वे संसद की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखें। उनका कहना था कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र के अंदर हमारी पारदर्शिता और जवाबदेही को दुनिया जानती है। आप इस तरह का आचरण करेंगे तो इसका लोकतांत्रिक संस्थाओं में क्या संदेश जाएगा?मैं आपसे पुनः आग्रह करता हूँ कि संसद की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखें। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और लोकतंत्र में पारदर्शिता व जवाबदेही हमारी पहचान है यह दुनिया जानती है।
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2025
विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच LS स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया। pic.twitter.com/Nb5SM9mgVx