खत्म हुआ सस्पेंस, सुनील यादव ही लड़ेंगे केजरीवाल के खिलाफ चुनाव

मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (11:36 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए आप, भाजपा और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल से होगा। हालांकि एक ट्वीट पर दिल्ली की सियासत में बवाल मच गया। 
 
इस बीच ANI के ट्वीट से दिल्ली की सियासत में हलचल मच गई। इस समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भाजपा नई दिल्ली से उम्मीदवार सुनील यादव का टिकट काटकर किसी अन्य को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
 
राजनीतिक हल्कों में अब यह सवाल पूछा जा रहा था कि इस चर्चित सीट पर केजरीवाल का सामने भाजपा किस बड़े नेता को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। इस सीट को लेकर इतना सस्पेंस क्यों रखा गया है? हालांकि पार्टी ने अब साफ कर दिया है कि सुनील यादव ही नई दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।  
 
उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में नामांकन भरने का आखिरी दिन है। 8 फरवरी को यहां मतदान होगा और 11 फरवरी को चुनाव परिणामों की घोषणा हो जाएगी।   

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी