भारत के साथ ईरान ने भी किया पाकिस्तान पर हमला!

शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (12:42 IST)
नई दिल्ली। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की मार के बीच मीडिया सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक ईरान के बॉर्डर गार्ड्स ने बुधवार सुबह पाकिस्तानी क्षेत्र में 3 मोर्टार शेल दागे। ईरान की तरफ से ये मोर्टार बलूचिस्तान के इलाके में दागे गए थे।


 
बलूचिस्तान के अधिकारियों ने इसे अचानक होने वाला हमला बताया। अधिकारी ने कहा कि मोर्टार ईरान की सेना द्वारा पंजोर जिले में दागे गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक ईरान की सेना द्वारा 3 मोर्टार दागे गए।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान और ईरान के बॉर्डर की लंबाई 900 किलोमीटर है। ईरान बार-बार आरोप लगाता रहता है कि पाकिस्तान बॉर्डर के पास वाले इलाके का इस्तेमाल आतंकियों को शरण देने के लिए करता है, जो उन पर हमला करते रहते हैं। दोनों देशों के बीच पहले भी लड़ाइयां होती रही हैं।
 
दोनों देशों ने 2014 में बॉर्डर इलाके से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए इंटेलिजेंस को-ऑर्डिनेशन को बढ़ाने का फैसला किया था। ईरान के बॉर्डर गार्ड्स पाकिस्तान की सीमा में ऐसी कार्रवाई पहले भी कर चुके हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें