संयोग या कुछ और… मशहूर पेंटर ‘व‍िंसेंट वेन गॉग’ और ‘सुशांत सिंह राजपूत’ की ‘आत्‍महत्‍या’ का कनेक्‍शन!

डच कलाकार विंसेंट वेन गॉग अपनी पेंट‍िंग के ल‍िए पूरी दुन‍िया में मशहूर हैं। उनके बारे में कहा जाता है क‍ि उन्‍होंने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या की थी। हालांक‍ि वेन गॉग की जिंदगी पर बनी फिल्म एट एटरनिटी गेट में दिखाया गया है कि उनकी हत्या की गई थी। उनकी मौत को लेकर आज भी संस्‍पेस बना हुआ है। लेक‍िन क्‍या बॉलीवुड अभि‍नेता सुशांत स‍िंह की आत्‍महत्‍या से मशहूर पेंटर व‍िंसेट वेन गॉग का कोई कनेक्‍शन है।

दरअसल यह तो रहस्‍य ही है क‍ि वेन गॉग की हत्‍या हुई थी या उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की थी। लेक‍िन यह तो तय है क‍ि वे अपने जमाने में अवसाद और अ‍केलेपन से जूझ रहे थे। जैसा क‍ि इस वक्‍त अभि‍नेता सुशांत स‍िंह के बारे में कहा जा रहा है। लेक‍िन एक और कनेक्‍शन या कहें क‍ि संयोग फ‍िलहाल सुशांत स‍िंह और पेंटर वेन गॉग के बीच नजर आता है।

दरअसल, वेन गॉग ने करीब 27 साल की उम्र में पेंटिंग की दुनिया में रखा था। इस दौरान उन्‍होंने बहुत काम क‍िया। इतना क‍ि दुन‍िया आज भी उनके ब्रश स्‍ट्रोक्‍स देखना चाहती है। उसके अर्थ खोजती है। 37 साल की उम्र में वेन गॉग अपनी ज‍िंदगी में कई तरह की उलझन और तकलीफों में उलझ गए थे।

कहा जाता है क‍ि नौकरी, अवसाद और अकलेपन की वजह से उन्‍होंने खुदखुशी कर के दुन‍िया को व‍िदा कह द‍िया। इन 10 सालों में उन्होंने करीब एक हजार पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए।

लेक‍िन व‍िंसेंट वेन गॉग की एक पेंट‍िंग काफी मशहूर है। ज‍िसके बारे में कहा जाता है क‍ि वो पेंट‍िंग उन्‍होंने अपनी मौत के ठीक पहले बनाई थी। यानी ड‍िप्रेशन और अकेलेपन के दौरान।

यह जानकर हैरत होती है क‍ि वही पेंट‍िंग अभि‍नेता सुशांत स‍िंह के ट्व‍िटर हैंडल की कवर फोटो में लगी है। ब्‍लू और हल्‍के पीले रंग की इस पेंट‍िंग में पानी के भंवर नजर आते हैं। कहीं लहरें उठ रही हैं तो कहीं पानी का बहाव नजर आता है। इस पेंट‍िंग का क्‍या अर्थ हो सकता है लेक‍िन एक संयोग तो यह है क‍ि यह पेंट‍िंग सुशांत सिंह ने अपने ट्व‍िटर पर लगा रखी है। इसके साथ ही व‍िंसेंट वेन गॉग भी अवसाद यानी ड‍िप्रेशन के शि‍कार थे और सुशांत की आत्‍महत्‍या से भी इसे जोडकर देखा जा रहा है।

तो क्‍या सुशांत व‍िंसेंट वेन गॉग की इस पेंट‍िंग और उनके ड‍िप्रेशन के बारे में जानते थे। या उनका अपने ट्व‍िटर अकांउट पर व‍िंसेंट वेन गॉग की पेंट‍िंग लगाना स‍िर्फ एक संयोग है ज‍िसे वेन गॉग ने अपने ड‍िप्रेशन में अपनी मौत के ठीक पहले बनाई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी