सुषमा ने इस तरह की इतालवी नागरिक की मदद

रविवार, 3 दिसंबर 2017 (07:32 IST)
ग्रेटर नोएडा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल एक इतालवी नागरिक की सहायता की।
 
पुलिस ने बताया कि जियोवानी फैरिस सहित चार व्यक्ति यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर में घायल हो गए थे।
 
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने सुषमा को ट्वीट किया कि हादसे में फैरिस गंभीर रूप से घायल हो गया है और कैलाश अस्पताल में अकेला है। सुषमा ने जवाब दिया कि वह अकेला नहीं है। वह भारत में है। मैंने कैलाश अस्पताल में बात की। वे उसकी देखभाल करेंगे।
 
एसएचओ फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि दुर्घटना दनकौर इलाके में हुई। फैरिस और उसका ड्राइवर जिस कार में थे वह कार दूसरी कार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दूसरी कार में एक महिला सहित दो लोग थे और उन्हें मामूली चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी