सुषमा से मिलकर रो पड़े हामिद अंसारी, मां बोलीं- मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान...

बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (12:53 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में छ: साल बिताकर भारत लौटे हामिद निहाल अंसारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनकी मां फौजिया भी भावुक हो गईं। 
 
विदेशमंत्री स्वराज ने हामिद की मां को गले लगाया तो वे बोल पड़ीं कि मेरा भारत महान, मेरी मैडम (सुषमा स्वराज) महान। उन्होंने अपने बेटे की रिहाई का श्रेय सुषमा स्वराज को देते हुए कहा कि सब कुछ मैडम ने ही किया है। हामिद ने भी अपनी वतन वापसी के लिए स्वराज को धन्यवाद दिया। 
 

#WATCH Indian National Hamid Ansari who came to India after being released from a Pakistan jail yesterday, meets External Affairs Minister Sushma Swaraj in Delhi. His mother tells EAM "Mera Bharat mahaan, meri madam mahaan, sab madam ne hi kiya hai." pic.twitter.com/FQEzz99Ohm

— ANI (@ANI) December 19, 2018
 
गौरतलब है कि एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैट के बाद हुई मोहब्बत के चलते मुंबई के वर्सोवा निवासी हामिद अंसारी 2012 में बिना वीजा पाकिस्तान पहुंच गया था। हामिद को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में जेल में डाल दिया। 6 साल तक पेशावर जेल में रहने के बाद हामिद मंगलवार को ही भारत लौटे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी