अयोध्या से पकड़े 2 संदिग्ध, बताए जा रहे हैं सुक्खा दु‍नके और अर्श डल्ला गैंग के सदस्य

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (20:48 IST)
अयोध्या में राम मंदिर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक अयोध्या से 2 संदिग्ध पकड़े गए हैं। मीडिया खबरों मुताबिक दोनों दोनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। 
ALSO READ: आज का दिन भी कम खास नहीं, गर्भगृह में विराजित हुए प्रभु श्रीराम लला
पकड़े गए संदिग्धों में एक की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है। अर्श डल्ला को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक डीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को अयोध्या जनपद से एटीएस ने हिरासत में लिया है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
 
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा की गई है। एसपीजी, सीआईएसएफ, स्पेशल कमांडो, सीआरपीएफ, एनएसजी और एटीएस अयोध्या में मोर्चा संभाले हुए हैं। अयोध्या से जुड़ी सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी