संसद की सुरक्षा के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (19:39 IST)
Case of security lapse in Parliament : संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान 2 अज्ञात शख्‍स दर्शक दीर्घा से सदन में नेताओं के बीच कूद गए। दोनों ने लोकसभा में मेज़ों पर कूदते-फांदते धुआं स्प्रे कर दिया।

मीडिया खबरों के मुताबिक 6 लोगों ने इसकी साजिश रची थी। इसमें 4 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि 2 फरार हैं। इसे लेकर पत्रकार रवीश कुमार ने संसद में चूक के बहाने सरकार पर निशाना साधा। रवीश कुमार ने 'एक्स' पर लिखा, संसद की सुरक्षा में आज सेंध लगी है, लेकिन पत्रकारिता में सेंध दस साल पहले लग चुकी थी।
<

संसद की सुरक्षा में आज सेंध लगी है लेकिन पत्रकारिता में सेंध दस साल पहले लग चुकी थी। विजय चौक पर पत्रकारों के हाथ अगर मुर्ग़ा छाप अनार लग गया होता तो इसी वक्त दीवाली मना रहे होते। घटनाएँ दो घटी हैं। मैं केवल एक की निंदा कर रहा हूँ। दूसरी घटना से लोग लोट-पोट हो रहे हैं। उनके…

— ravish kumar (@ravishndtv) December 13, 2023 >
विजय चौक पर पत्रकारों के हाथ अगर मुर्ग़ा छाप अनार लग गया होता तो इसी वक्त दीवाली मना रहे होते। घटनाएं दो घटी हैं। मैं केवल एक की निंदा कर रहा हूं। दूसरी घटना से लोग लोटपोट हो रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख