हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से ज्यादा अच्छा-तसलीमा नसरीन

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (12:20 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर के हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान पर प्रतिक्रियाओं का दौर थमा नहीं है। अब बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा है कि हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से ज्यादा अच्छा है। 
 
तस्लीमा ने ट्‍वीट कर कहा कि इंडिया हिन्दू पाकिस्तान नहीं है। इंडिया हिन्दू इंडिया है। हिन्दू इंडिया मुस्लिम इंडिया से ज्यादा अच्छा है। हालांकि उन्होंने कहा कि सेक्युलर इंडिया श्रेष्ठ है। तस्लीमा ने कहा कि सेक्युलर का मतलब धार्मिक से नहीं है बल्कि गैर धार्मिक से है। 
 
हालांकि तस्लीमा के ट्‍वीट का जहां कुछ लोगों ने विरोध और समर्थन किया वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हिन्दू धर्म तो स्वाभाविक रूप से धर्मनिरपेक्ष है। दूसरी ओर कुछ लोगों ने तस्लीमा के गैर धार्मिक समाज की बात का खुलकर समर्थन किया। 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा था कि यदि 2019 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी